6 नवंबर 2015

अमेरिका में हिन्दी

       

अमेरिका जनगणना ब्यूरो ने अमरीका में बोली जाने वाली सभी भाषाओं के आंकड़े जारी किए हैं।  


अमेरिका में बोले जाने वाली भारतीय भाषाओं में हिंदी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है।
 हिंदी बोलने वालों की संख्या लगभग 6.5 लाख है। 

अमेरिका में हिंदी के अतिरिक्त अन्य भारतीय भाषाएं भी बोली जाती है। लगभग चार लाख अमेरिकी निवासी उर्दू बोलते हैं। अमेरिका में 3.7 लाख से अधिक लोग गुजराती बोलते हैं। जनगणना ब्यूरो के अनुसार 2.5 लाख से अधिक लोग बंगला और 2.5 लाख से अधिक लोग पंजाबी भाषा बोलते हैं। यहाँ 73 हजार से अधिक लोग मराठीलगभग हजार लोग सिंधी भाषा बोलते हैं, 5 हजार से अधिक लोग उड़ियाकरीब 1300 लोग असमिया और करीब 1700 लोग कश्मीरी भाषा बोलते हैं। लगभग 2.5 लाख लोग तेलुगु, 1.90 लाख लोग तमिल, 1.46 लाख मलयालम और 48 हजार लोग कन्नड़ भाषा बोलते हैं।
लगभग 600 लोग बिहारी भाषा और करीब 700 लोग राजस्थानी भाषा बोलते हैं। 94 हजार से अधिक लोग नेपाली बोलते हैं।
जनगणना ब्यूरो ने अमेरिकी समुदाय सर्वेक्षण के 2009 से  2013 के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी है कि अमेरिका में छह करोड़ से अधिक लोग घर पर अँग्रेज़ी के अलावा अन्य भाषाएं बोलते हैं। अमेरिका में घरों में अँग्रेज़ी के अलावा बोली जाने वाली शीर्ष भाषाओं में स्पेनिशचीनीफ्रेंचकोरियाईजर्मनवियतनामीअरबीटागालोग और रूसी भाषा शामिल 
है।
रोहित कुमार 'हैप्पी',
संपादक, भारत-दर्शन हिंदी पत्रिका, न्यूज़ीलैंड। 
2/156, Universal Drive, Henderson, Waitakere - 0610, Auckland (New Zealand)
Ph: (0064) 9 837 7052, Mobile: 021 171 3934http://www.bharatdarshan.co.nz
( एम एल गुप्ता आदित्य के सौजन्य से ) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Add