17 दिसंबर 2013

हिन्दी का महत्त्व

हिन्दी का महत्त्व

किसी भी इंसान की मातृभाषा उसकी संस्कृति और उन्नति करने में सहायक सिद्ध होती है, कोई भी विदेशी भाषा सिर्फ रटी जा सकती है पर अपनी सोच हमेशा मातृभाषा में ही होती है जो विभिन्न अविष्कारों को जन्म देती है, आप स्वम देखिये जब तक हमारे देश के लोगो ने अपनी भाषा को सम्मान दिया तब तक हम विभिन्न खोजो में सिरमौर बने रहे| भवन निर्माण, आयुध, आयुर्वेद औसधी, धातु निर्माण, गणित, भौतकी, जीव विज्ञान पर कितनी सारी किताबे और खोज की गयी, मगर जब हमारा देश विदेशी भाषा के संपर्क में आया तो हम इन सभी क्षेत्रो में पिछड़ते चले गए| मगर आप लोगो में से बहुत से मेरी बात से सहमत नहीं होगे चलिए कुछ अंग्रेजी की बात कर लेते है, अंग्रेजी भाषा में टोटल १२००० मूल शब्द है, इससे ज्यादा शब्द हमारी गुजराती भाषा में है, बाकि के अंग्रेजी भाषा के शब्द दूसरी भाषाओ से लिए गए है| इसमें मामा, चाचा, फूफा या मामी चाची बुआ के लिए एक ही शब्द है रिश्तो को ढंग से परिभाषित करने में समस्या है| यह भाषा भी विश्व के अलग अलग देशो में अलग अलग प्रकार से बोली और लिखी जाती है जैसे अमेरिकन ब्रिटिश आदि| आइये मै आपको कुछ उन देशो के बारे में बताती हूँ जिन्होंने अपनी भाषा से ही तरक्की की सीडिया चढ़ी और बहुत से देशे आगे है,

१- चीन में सिर्फ चाइनीज बोली जाती है और चीन आज कितना आगे है यह किसी से छुपा नहीं है|

२- जापान की टेक्नोलोजी का कोई मुकाबला नहीं है और वे सिर्फ जापानीज बोलते है और सारी टेक्नोलोजी या उच्च शिक्षा जापानीज में पढाई जाती है|

३-फ़्रांस सारी उच्च शिक्षा फ्रेंच में है|

रूस जर्मनी कोरिया यहाँ भी अंग्रेजी नहीं बोली जाती है सिर्फ मातृभाषा का ही प्रयोग होता है अब आप लोग मुझे बताये की अंग्रेजी हमारे लिए कितनी जरुरी है| याद रखिये मित्रो अनुकरण ठीक है पर अन्धानुकरण ठीक नहीं है क्योकि सूर्य आज तक सिर्फ पश्चिम में डूबा ही है, इसलिए अपनी भाषा और संस्कृति का सम्मान करना सीखिए|

अब हिंदी लिखना एकदम आसान है, लिखें उसी तरह जिस तरह आप बोलते हैं l .................

आप भी अपना नाम हिंदी में परिवर्तित कर के हिंदी के प्रति आपना आभार प्रकट कर सकते है ..............

आईये इस प्रयास को आगे बढ़ाते हैं ..........http://www.youtube.com/watch?v=IkjqZ-O7hps


ऑनलाइन और आफ लाइन हिंदी टाइपिंग टूल्स विना फौंट सपोर्ट के
http://www.google.co.in/inputtools/windows/ इस लिंक को डाउनलोड कर के आप हिंदी भाषा में ऑनलाइन और आफ लाइन यहाँ तक की वर्ल्ड की फाइल में भी सीधे हिंदी लिख सकते हो बिना किसी फौंट सपोर्ट के !
आप इस लिंक को डाउन लोड कीजिये उसके बाद रन करा दीजिये रन समाप्त होते ही आप के सिस्टम पर इन्टरनेट सिग्नल के पास EN या HI दिखेगा, इंग्लिश के लिए आप को EN सलेक्ट करना है और हिंदी के लिए HI को सलेक्ट करना है ...........आप सीधे विना फौंट या विना हिंदी टाइपिंग ज्ञान के वर्ल्ड की फाइल में भी आफ लाईन l

-- राजेन्द्र सिंह कुँवर फरियादी
( नोएडा , ग़ाज़ियाबाद उ प़ ) 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Add